Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज फाइनल के लिए भिड़ेंगी मुंबई-चेन्नई, ये होंगे दोनों टीमों के अन्तिम 11 खिलाड़ी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में तीन-तीन बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंगस आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर आईपीएल-12 के फाइनल में जगह बनाने का होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और वर्ष 2017 में खिताब अपने नाम किए हैं। एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की जीत के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस टीम ने 2013 के बाद हर दूसरे साल खिताब जीता है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011 और वर्ष 2018 में खिताब जीते हैं।

आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में दर्शकों को खलेगी इस दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी

इस हाईप्रोफाइल मैच से पहले चेन्नई के लिए चिंता की बात ऑलराउंडर केदार जाधव की कंधे की चोट है। इस चोट के कारण वह आईपीएल के प्लेऑफ के बाकी बचे मैचों में नहीं खेले पाएंगे। चेन्नई को अपने अन्तिम लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल-12 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया है अपनी-अपनी टीम को निराश

संभावित टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स: महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाटी रायडू, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय/ ध्रुव शोरे, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और मिशेल मैक्लेनाघन।