Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणधीर वर्मा क्रिकेट : खगड़िया ने 110 रनों से सीवान को हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के जोनल मुकाबले के अंतिम लीग में खगड़िया ने सीवान को 110 रनों से पराजित किया. इस प्रकार अब फाइनल में खगड़िया का मुकाबला गया से होगा. गया और मुजफ्फरपुर ने जीता दो दो मैच, बेहतर रन औसत के आधार पर गया को मिला फाइनल का टिकट.

रणधीर वर्मा U-19 के दो दिवशीय फाइनल मुकाबले की तिथि शीघ्र जारी की जाएगी. पहले यह फाइनल 25 -26 मई को होना था. जिला के संसारपुर के टर्फ विकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में खगड़िया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. खगड़िया ने पूरे 50 ओवर खेले और नौ विकेट पर 226 रन बनाये.

अमन कुमार ने 15, विश्वजीत कुमार ने 33, वलविंदर सिंह ने 12, कार्तिकेष ने 51, सचिन ने 18, लवकुश ने 34, विश्वप्रिय ने 13 रन बनाये. अतिरिक्त से 31 रन बने. सीवान की ओर से इरशाद अली ने दो, हन्नी सिंह ने दो, अशरफ खान दो, विशाल सिंह ने दो विकेट चटकाये. जवाब में सीवान की टीम खगड़िया के गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई 34.5 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो गई.

विशाल कुमार ने 12, फुरकान अहमद ने 25, मरनुल ने 17, अशरफ खान ने 27, इरशाद अली ने 25 रन बनाये. खगड़िया की ओर से कृष्णा अर्क ने 26 रन देकर चार, अमन कुमार ने 14 रन देकर दो, सचिन ने एक, कुणाल कुमार ने एक और विश्वप्रिय ने एक विकेट चटकाये.

 

 

The post रणधीर वर्मा क्रिकेट : खगड़िया ने 110 रनों से सीवान को हराया appeared first on Live Cities.