Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणधीर वर्मा क्रिकेट : सीवान ने नालंदा को 11 रन से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : रणधीर वर्मा अंडर-19 जोनल चैंपियनशिप के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में सीवान ने नालंदा को 11 रन से हरा कर अपना विजयी अभियान शुरू किया.  टॉस सीवान ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने का फैसला किया. सीवान की टीम ने 32.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाये.

विशाल सिंह ने 26, फुरकान अहमद ने 21, विशाल कुमार ने नाबाद 18, हैदर अली ने 3, मो अफताब ने 6 रन बनाये. अतिरिक्त से 25 रन बने. नालंदा की ओर से आदित्य राज ने 22 रन देकर चार, दीपक कुमार ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाये. सिद्धार्थ कुमार और मितुल कुमार को एक-एक विकेट मिले.

जवाब में नालंदा की टीम 23.1 ओवर में 113 रनों पर ऑल आउट हो गई. अमन आदित्य ने 32, दीपक कुमार ने 18, मितुल कुमार ने 7, नमन गौरव ने 5, अर्णव किशोर ने 4,आदित्य राज ने 11 रन बनाये. अतिरिक्त से 23 रन बने. इरशाद अली ने 22 रन देकर तीन, विशाल कुमार ने 25 रन देकर तीन, आरिफ रिजवान ने 17 रन देकर 1, अफरीद ने 12 रन देकर एक विकेट चटकाये. मैच के अंपायर आशुतोष कुमार और नीरज कुमार थे.

कोच रिफ्रेशर कोर्से में बिहार के सभी पांच को मिली सफलता

वर्ष 2018 के 25 और 26 अक्टूबर को रांची में एन सी ए के द्वारा छह राज्यों के लेवल A कोचेज के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया था. इसमें बिहार से पांच लेवल A के कोच भाग लिए थे, जबकि कुल छह राज्यों के 30 कोच शामिल हुए थे. जिसमे से 13 को उत्तीर्ण घोषित किया गया, जिसमे बिहार के पांच शामिल है. मंगलवार को देर रात एन सी ए के द्वारा जारी परिणाम में बिहार के सभी कोच को सफलता मिली.

बिहार के इसमें भाग लेने और सफल होने वालों का नाम निम्न है : सुनील कुमार (39), राजेश चौधरी(33) , निखलेश रंजन(३२) , प्रमोद कुमार (31)और आलोक कुमार(31). यह कोर्स की परीक्षा का पूर्णांक 50 था. अब ये सभी लेवल B कोर्स करने के लिए योग्य हो गए. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा, उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, मीडिया कमेटी के चेयरमैन संजीव मिश्र, संयोजक संतोष झा आदि ने सभी को शुभकामना दी है

बिहार के पांच खिलाडियों का हुआ U-16 कैम्प के लिए चयन

गुहाटी में एनसीए के द्वारा बिहार, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड राज्य के U-16
के जोनल कैम्प में खिलाडियों के चयन के लिए बुधवार को हुई बैठक में बिहार के पांच खिलाडियों का चयन किया गया .
इस कैम्प में सभी राज्यों के जूनियर चयन समिति के चेयरमैन ने भाग लिया, बिहार से सूरज नारायण लाल ने इस बैठक
में भाग लिया.

हाल में ही संपन्न हुई विजय मर्चेंट ट्राफी में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्णव किशोर, रिशु राज, सरमन निग्रोध, कनिष्क कौस्तुभ और आर्या चौधरी का चयन इस कैम्प के लिए किया गया है. यह कैम्प आन्ध्र प्रदेश के अनंतपुर में 24 जून से 18 जुलाई तक चलेगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा, उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार , मीडिया कमेटी के चेयरमैन संजीव मिश्र, संयोजक संतोष झा आदि ने सभी को शुभकामना दी है.

The post रणधीर वर्मा क्रिकेट : सीवान ने नालंदा को 11 रन से हराया appeared first on Live Cities.