Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की विश्व कप टीम घोषित, टीम में शामिल एक खिलाड़ी आईपीएल-11 में दिखा चुका है अपनी तूफानी गेंदबाजी का नजारा

खेल डेस्क। आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपनी तूफानी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड की विश्वकप टीम में शामिल किया गया है।इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए मेजबान टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

इस चुनौती के साथ विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 23 मई की अंतिम तारीख से मात्र दो दिन पूर्व ही मंगलवार को घोषित अपनी अंतिम विश्वकप टीम में ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर के साथ ही लियाम डॉसन और जेम्स विंस को भी जगह मिली है। जबकि डेविड विली, जो डेन्ले तथा एलेक्स हेल्स इस टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।

विश्वकप से ठीक पहले भारतीय टीम के इस स्टार क्रिकेटर ने की शादी

जोफ्रा आर्चर का इस टीम में चयन चौंकाने वाला रहा है। वह पिछले महीने घोषित इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे।

इंग्लैंड की विश्वकप टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, लियाम प्लेंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।