Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: चोटिल हुआ ये दिग्गज सलामी बल्लेबाज, अब तक लगा चुका है 11 शतक, खेलना है संदिग्ध

खेल डेस्क। बांग्लादेश विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इस मैच से पहले इस टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है।इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पहले नेट अभ्यास में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल चोटिल हो गए हैं। तमीम इकबाल को कलाई में चोट लग गई है।

अपनी तूफानी पारी से गेल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

बताया जा रहा है कि अभ्यास सत्र के दौरान कलाई पर गेंद लगने से तमीम इकबाल को फिजियो थिहान चंद्रमोहन के साथ तुरंत ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया।

सचिन तेंदुलकर ने इन तीन खिलाडिय़ों को बताया गेम चेंजर्स

इस संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चयनकर्ता हबीबुर बशर ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। तमीम इकबाल का अब एक्स रे करवाया जाएगा। कलाई में फ्रेक्चर हुआ तो वह खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होगा।तमीम इकबाल बांग्लोदश की ओर से 193 मैचों में 6636 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 11 शतक लगाए हैं।