खेल डेस्क।मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मूकाबल बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच के शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई और 20-20 ओवर से घटाकर मैच पांच-पांच ओवर का कर दिया गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उरती बेंगलुरू ने पांच ओवर में सात विकेट पर 62 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स ने शानदार शुरूआत करते हुए 3.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन बनाए और बारिश के कारण मैच रोक दिया गया। इसके बाद बारिश नहीं रूकी तो मैच को रद्द करके दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया।
मैच का रद्द होना राजस्थान के लिए बहुत नुकसान दायक रहा और इसके कारण उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। पांच ओवर के मैच में राजस्थान के स्पिन गेंदाबज श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक लेकर आईपीएल इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अपना नाम भी शामिल करवा दिया है। आईपीएल के इतिहास में श्रेयस गोपाल हैट्रिक लेने वाले 16वें गेंदबाज बन गए हैं।
श्रेयस गोपाल ने आईपीएल-12 की यह दूसरी हैट्रिक ली और गोपाल से पहले पंजाब के गेंदबाज सैम कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने के मामले में दो भारतीय गेंदबाजों का नाम आता है। अमित मिश्रा (3 हैट्रिक) और युवराज सिंह (2 हैट्रिक) लेकर अपने नाम यह रिकॉर्ड बना रखा है। आईपीएल के 2008 के सीजन में तीन गेंदबाजों लक्ष्मीपति बालाजी,अमित मिश्रा और मखाया नतिनी ने हैट्रिक बनाई थी।
Herald