Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुंबले ने घोषित की आईपीएल-12 की ड्रीम टीम, शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दिग्गज खिलाडिय़ों को नहीं मिली जगह

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब फाइनल सहित केवल दो ही मैच बचे हैं। इस बार मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में से कोई एक टीम खिताब पर कब्जा करेगी।

चेन्नई-दिल्ली मैच में इन खिलाडिय़ों पर रहेंगी सभी की नजरें

अब तक कई देशी और विदेशी खिलाड़ी इस संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीतने में सफल रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपनी आईपीएल-12 की ड्रीम टीम का चयन किया है। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले की इस टीम में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम शामिल नहीं है। विराट कोहली और शिखर धवन का इस टीम में नहीं होना सभी को हैरान करता है।

इन पांच में से किसी एक खिलाड़ी का पूरा हो सकता है विश्व कप खेलने का सपना

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल के इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 15 मैचों में 503 रन बना चुके हैं। जबकि विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 464 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा अभी तक इस सत्र में 390 रन बना चुके हैं। अनिल कुंबले ने अपनी इस टीम का नेतृत्व पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सौंपा है।

रसेल, गेल और डिविलियर्स नहीं, इस बल्लेबाज ने आईपीएल में पिछले तीन साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

अनिल कुंबले की आइपीएल-12 की ड्रीम टीम: डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब), श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स), ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स), महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर, सीएसके) , आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), हार्दिक पांड्या (मुम्बई इंडियंस), श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स), इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स), कैगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) और जसप्रीत बुमराह (मुम्बई इंडियंस)।