खेल डेस्क। इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मुकाबले में शनिवार को रनों की बरसात हुई। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से 734 रन बने। सलामी बल्लेबाज फखर जमां की 138 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान को इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी से सुपरनोवाज बनी चैम्पियन, गुलाबी नगर के दर्शकों ने दिखाया विशेष उत्साह
मैन ऑफ द मैच जोस बटलर (नाबाद 110) और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 71) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर बनाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 162 रन की साझेदारी की।
भ्रष्टाचार के मामले में अब आईसीसी ने किया श्रीलंका के इन क्रिकेटरों को निलंबित
इसके जवाब में फखर जमां के 138 रन के बावजूद पाकिस्तान टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर केवल 361 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और आसिफ अली ने भी 51-51 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं कप्तान सरफराज अहमद ने नाबाद 41 रन और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 35 रन का योगदान दिया।
मलिंगा के नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 19 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस वोक्स के इस ओवर में वह केवल छह रन ही बना सकी। इससे पहले जेसन राय (87) और जॉनी बेयरस्टो (51) ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत की। इंग्लैंड टीम की ओर से जो रूट ने भी 40 रन का योगदान दिया।