Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस, सुपर ओवर में हासिल की जीत

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार सुपर ओवर की बदौलत तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-12 के बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई अब दिल्ली कैपिअल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

मुंबई इंडियन ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (नाबाद 69) की शानदार अर्धशतकीय पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद भी मनीष पांडे (नाबाद 71) की शानदार पारी के बावजूद छह विकेट पर 162 रन ही बना सकी। मनीष पांडे ने मैच की अन्तिम गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर था।

मुंबई के जसप्रीत बुमराह के सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबबाद केवल आठ रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से सुपर ओवर कर रहे लेग स्पिनर राशिद खान की तीसरी गेंद पर ही मुम्बई इंडियंस ने जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के 13 मैचों में आठवीं जीत से 16 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं हैदराबाद 13 मैचों में यह सातवीं हार के साथ चौथे स्थान पर है। अब हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और पंजाब में से कोई एक टीम आईपीएल-12 के प्लेऑफ में पहुंचेगी।

मुंबई इंडियंस की ओर से डी कॉक ने 58 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 24, सूर्यकुमार यादव ने 23, हार्दिक पांड्या ने 18 और कीरोन पोलार्ड ने 10 रन बनाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के मनीष पांडे ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रन रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।