Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली कैपिटल्स को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, आईपीएल-12 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज हुआ बाहर

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ में पहुंच चुकी दिल्ली कैपिटल्स को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब आईपीएल-12 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पीठ की परेशानी के कारण टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए।

इस प्रकार पाक क्रिकेटर आफरीदी ने दुनिया को दिया धोखा, क्या अब भी इन्हीं के नाम रहेगा ये विश्व रिकॉर्ड

कैगिसो रबाडा की अनुपस्थिति में ही दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 80 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स अब अपना आखिरी लीग मैच कल अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। शीर्ष दो स्थानों में जगह बनाने के लिए दिल्ली को यह मैच जीतना बेहद ही जरूरी है।

आईपीएल-12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस, सुपर ओवर में हासिल की जीत

इस मुकाबला में दिल्ली को रबाडा की कमी खेलेगी। आईपीएल के 12वें संस्करण में रबाडा अभी तक 12 मैचों में 25 विकेट ले चुके हैं। सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप धारी बने रबाडा को पीठ की परेशानी के कारण अब स्वदेश लौटना पड़ेगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने इस तेज गेंदबाज को इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तुरंत स्वदेश लौटने की सलाह दी है।

चोट के कारण आईपीएल-12 का सत्र अधूरा ही छोडऩे से निराश रबाडा ने स्वदेश वापसी से पहले कहा कि इस मौके पर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोडऩा काफी कठिन है। उन्होंने स्वदेश लौटने का फैसला विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ही लिया है।