खेल डेस्क। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल-12 के बेहद महत्वपूर्ण आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से शिकस्त दी। मुम्बई की इस जीत का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला। सनराइर्स हैदराबाद 12 अंक होने के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। यह इंडियन प्रीमियर लीग में पहला अवसर है जब कोई टीम इतने कम अंक होने पर भी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही।
IPL में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने रियान पराग
मुंबई ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दो बार की चैम्पियन केकेआर का इस हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स तीनों टीमों के समान 18 अंक रहे, लेकिन पहली दो टीमें बेहतर रन गति के कारण शीर्ष दो स्थानों पर रही।
आईपीएल-13 में कोहली से छिनेगी आरसीबी की कप्तानी, इन्हें मिलेगी कमान!
कोलकाता नाइट राइर्डस (12) को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केवल जीत की जरूरत थी, लेकिन मुम्बई के खिलाफ हार के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के भी एक समान 12-12 अंक रहे लेकिन सनराइर्स हैदराबाद ने बेहतर रन गति के आधार बाजी मारी।
पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी और पांड्या से निकले बहुत आगे
मुंबई और चेन्नई सात मई को चेन्नई में पहला क्वालीफायर खेलेंगी जबकि दिल्ली और हैदराबाद आठ मई को विशाखापट्टनम में एलिमिनेटर में एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। फाइनल मुकाबला 12 मई को खेला जाएगा।