Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 में इन स्टार खिलाडिय़ों ने किया है अपनी-अपनी टीम को निराश

खेल डेस्क। आईपीएल के 12वें संस्करण का लीग चरण समाप्त हो चुका है। चार टीमों मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ में जगह बना ली है।

लीग चरण में कई देशी और विदेशी खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सभी को प्रभावित किया है। इन खिलाडिय़ों में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, भारत के केएल राहुल, शुभमन गिल और रियान प्रयाग शामिल हैं।

वहीं कई स्टार खिलाड़ी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। उनमें इस सीजन के सबसे महंगे खिलाडिय़ों में शूमार जयदेव उनादकट, युवराज सिंह, मोहम्मद सिराज, युसूफ पठान और रोबिन उथप्पा का नाम प्रमुख है।

युवराज सिंह: इस सत्र में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से 4 मैच ही खेल सके। इन चार मैचों में वह करीब 25 की औसत से 98 रन ही बना सके हैं।

जयदेव उनादकट: राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल-12 के लीग चरण में अपनी टीम को पूरी तरह से निराश किया है। जयदेव उनादकट 11 मैचों में केवल 10 विकेट ही हासिल कर सके हैं।

रॉबिन उथप्पा: कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज बल्लेबाजों में शूमार रॉबिन उथप्पा आईपीएल के इस सत्र में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। वह 11 मैचों में केवल 242 रन ही बना सके।

युसूफ पठान: सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर युसूफ पठान ने इस सत्र में अपनी टीम को पूरी तरह से निराश किया है। वह 10 मैचों में केवल 40 रन ही बना सके।

मोहम्मद सिराज: वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मोहम्मद सिराज तो नौ मैच खेलने के बावजूद केवल सात विकेट ही हासिल कर सके। इस दौरान उनका गेंदबाजी इकॉनोमी करीब दस का रहा।