Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 की चैम्पियन बन मुम्बई इंडियंस ने बना डाला ये कीर्तिमान, रोहित के नाम भी दर्ज हुई ये उपलब्धि

खेल डेस्क। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा द्वारा अन्तिम ओवर में की कई कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार रात केवल एक रन से पराजित कर रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई रनों की बरसात, मेजबान टीम ने 12 रन से जीता मैच

इसके साथ ही मुम्बई इंडियंस चार बार ये खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। डेक्कन चार्जर्स जब आईपीएल चैम्पियन बनी थी उस टीम में रोहित शर्मा भी थे।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी से सुपरनोवाज बनी चैम्पियन, गुलाबी नगर के दर्शकों ने दिखाया विशेष उत्साह

आईपीएल-12 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड के नाबाद 41 रन की सहायता से निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स शेन वाटसन (80 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

भ्रष्टाचार के मामले में अब आईसीसी ने किया श्रीलंका के इन क्रिकेटरों को निलंबित

चेन्नई को मैच जीतने के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने इस गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट कर मुंबई इंडियंस को रोमांचक जीत दिलाई।मुंबई इंडियंस ने केवल पांचवें फाइनल में चौथी बार खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 तथा 2017 में खिताब जीता था।रोचक बात ये हैं कि मुम्बई ने जो चार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं, उनके फाइनल मुकाबलों में विरोधी टीम में महेन्द्र सिंह धोनी थे।