खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण समाप्त हो चुका है। इस सत्र का खिताब मुम्बई इंडियंस ने अपने नाम किया है। वहीं डेविड वार्नर ने औरेंज और इमरान ताहिर ने पर्पल कैप पर कब्जा किया है।
आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर
इस सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल को टूर्नामेंट के सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
आईपीएल-12 की चैम्पियन बन मुम्बई इंडियंस ने बना डाला ये कीर्तिमान, रोहित के नाम भी दर्ज हुई ये उपलब्धि
आईपीएल के इस सत्र में आंद्रे रसेल ने 14 मैचों में 56.66 के औसत से 510 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज रसेल ने इस सत्र में 31 चौके और 52 छक्के मारे।
धोनी के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये कीर्तिमान, इस विकेटकीपर का तोड़ा रिकॉर्ड
वह इस सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए हैं। उन्होंने 11 विकेट भी हासिल किए। आंदे्र रसेल ने इस पुरस्कार के साथ ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट का अवार्ड भी प्राप्त किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.81 का रहा।