Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज किसी एक टीम के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड, आईपीएल-12 की विजेता को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज हैदराबाद में 12वें संस्करण का खिताबी मुकाबला होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी से सुपरनोवाज बनी चैम्पियन, गुलाबी नगर के दर्शकों ने दिखाया विशेष उत्साह

इन दोनों ही टीमों के नाम तीन-तीन आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। जीतने वाली टीम का ये चौथा आईपीएल खिताब होगा। रिकॉड्र्स की बात की जाए तो इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस का महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स पर पलड़ा भारी।

मुम्बई इंडियंस इस संस्करण में तीन बार चेन्नई को हरा चुकी है। आईपीएल फाइनल की बात की जाएं तो मुम्बई इंडियंस ने दो बार चेन्नई को शिकस्त देकर खिताब जीते हैं। उसने 2013 और 2015 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ही खिताब जीते हैं।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई रनों की बरसात, मेजबान टीम ने 12 रन से जीता मैच

आज हैदराबाद में खिताब जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ ही 20 करोड़ रुपए रुपए की इनामी प्रदान की जाएंगी। जबकि उप विजेता को 12.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स 10.5 और चौथे पायदान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 8.5 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कु्रणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, राहुल चाहर, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएसधोनी (कप्तान), अंबाटी रायुडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, एस ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फॉफ डु प्लेसीस, मिचेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, समीर, मोनू कुमार।