Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-13 में कोहली से छिनेगी आरसीबी की कप्तानी, इन्हें मिलेगी कमान!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में भी विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। इस बार भी टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

आईपीएल के इस संस्करण में आरसीबी 14 में से केवल पांच में ही जीत हासिल करने में सफल रही है। वह अभी 11 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है। आईपीएल में लगातार इस प्रकार के प्रदर्शन के कारण अब आरसीबी में ढांचागत बदलाव करने की बातें हो रही है। टीम के कोच गैरी कस्र्टन ने भी कहा कि अब आरसीबी में ढांचागत बदलाव की आवश्यकता है।

पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी और पांड्या ने निकले बहुत आगे

गैरी कस्र्टन की इस बात से तो अब ये ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल के आगामी सत्र में आरसीबी की कमान विराट कोहली से छीनकर दूसरे खिलाड़ी को दी जा सकती है। आईपीएल-13 में आरसीबी की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को दी जा सकती है। आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कोच गैरी कस्र्टन की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

IPL 12: केकेआर ने पंजाब को हराकर प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें रखी कायम

वैसे आईपीएल-12 के अपने अन्तिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से शिकस्त दी। युवा गुरकीरत सिंह और शिमरोन हेटमायेर के अर्धशतकों की सहायता से आरसीबी ये जीत दर्ज करने में सफल रही।सनराइजर्स ने कप्तान केन विलियम्सन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाकर जीत हासिल की।