Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुंडु को हराकर सोढ़ी अंडर-16 टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में

मुंबई
स्थानीय खिलाड़ी साहेबसिंह सोढ़ी ने सीसीआई रमेश देसाई स्मारक अंडर 16 राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को यहां छठी वरीयता प्राप्त गुजरात के अर्जुन कुंडु को शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह पक्की की।    सोढ़ी ने लगभग तीन घंटे तक चले इस रोमांचक मुकाबले को 7-6, 4-6, 7-6 से अपने नाम किया।    मणिपुर के भुषण हाओबम और महाराष्ट्र के अर्जुन गोहाद ने भी पहले दौर में उलटफेर किया। हाओबम ने सातवीं वरीयता प्राप्त कर्नाटक के आयुष भट्ट को 4-6, 6-0, 6-2 से हराया जबकि गोहाद ने गुजरात के 13वीं वरीयता प्राप्त धन्य शाह को 1-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया।