Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरिया दौरे पर 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी रानी

नयी दिल्ली
हाकी इंडिया ने 20 मई से कोरिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर रानी रामपाल कप्तान होंगी। मुख्य कोच सोर्ड मारिने के मार्गदर्शन वाली टीम में गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। रानी चोटिल होने के कारण मलेशियाई दौरे पर नहीं खेल सकी थीं। ये मैच जापान के हिरोशिमा में 15 से 23 जून तक चलने वाले एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स की तैयारियों के मद्दनजर भारतीय टीम के लिये मददगार साबित होंगे। साल के शुरू में भारतीय टीम ने स्पेन और आयरलैंड के दौरे किये थे। भारत ने दो मैच जीते, तीन ड्रा कराये जबकि एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। टीम ने मलेशिया का दौरा भी किया था जिसमें उन्होंने 4-0 से जीत हासिल की थी। सविता और रजनी इतिमारपू कोरियाई दौरे में तीन मैचों में गोलकींिपग की जिम्मेदारी संभालेंगी जबकि चोटिल होने के कारण मलेशिया दौरे में नहीं जा पायी गुरजीत कौर वापसी करेंगी। 

कोच मारिने ने कहा कि मैं रानी और गुरजीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़यिां के टीम में वापसी से खुश हूं। मुझे इस बात से खुशी है कि वे इन मैचों में खेलने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। यह दौरा एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 की तैयारियों के लिये अहम होगा। 

टीम इस प्रकार है : 
गोलकीपर : सविता, रजनी इतिमारपू
डिफेंडर : सलीमा टेटे, सुनीता लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, करिश्मा यादव, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखराम्बाम
मिडफील्डर : मोनिका, नवजौत कौर, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा ंिमज
फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, ज्योति और नवनीत कौर।