Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूट गया कपिल देव का 1983 विश्व कप में बनाया गया ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के महान ऑलरांउडर कपिल देव का 1983 विश्व कप में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। पूर्व भारतीय कप्तान का ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने तोड़ दिया है।

ये चार क्रिकेटर दो टीमों की ओर से खेल चुके हैं विश्व कप, एक नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

इमाम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 150 से अधिक रनों की पारी खेल कपिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने सबसे कम उम्र में 150 प्लस का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

इस विश्व कप में खेलेगी दुनिया के इन पांच दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम ने केवल 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। जबकि इससे पहले 1983 विश्व कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 साल की उम्र में नाबाद 175 रन की तूफानी पारी खेली थी।

भारत की वनडे टीम में शामिल हुए पंत और अय्यर, राजस्थान के इन तीन गेंदबाजों को भी मिली जगह

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इमाम ने 131 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और एक छक्के की सहायता से 151 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि इमाम की इस पारी के बावजूद इस मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।