Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 मुंबई लीग के लिए अर्जुन तेंडुलकर पांच लाख रुपये में बिके

मुंबई
महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को टी20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन के लिए आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को 5 लाख रुपये में खरीदा। सचिन इस लीग के ब्रैंड एंबैंसडर हैं। सुजीत नायक को भी 5 लाख रुपये के मूल्य में खरीदा गया। नीलामी में अर्जुन को ऑलराउंडर वर्ग में एक लाख रुपये के बेस प्राइस में शामिल किया गया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं। कई टीमों ने उनके लिए बोली लगाई लेकिन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 5 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई जिसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने 2 नई टीमों – आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब और ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स – को बराबरी करने के मौके (ओटीएम) का विकल्प दिया।

दोनों टीमों ने ओटीएम का विकल्प चुना जिससे एक बैग में 2 कार्ड रखे गए और मुंबई क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के सदस्य उन्मेश खानविलकर ने एक कार्ड चुना जो आकाश टाइगर्स का था जिससे उन्होंने जूनियर तेंडुलकर को हासिल किया। लीग 14 मई से वानखेडे स्टेडियम में शुरू होगी।