Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2011 में भूखे पेट ही 'पाकिस्तान' से भिड़ गया था 'भारत', 28 साल बाद जीता था 'विश्व कप' !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के प्रेमी साल 2011 को शायद ही कोई भूल पाए। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 साल बाद विश्व कप जीता था। साल 2011 का ये विश्व कप कई मायनों में क्रिकेट प्रसंशकों के लिए बेहद खास था।

दरअसल, उस समय के टीम इंडिया के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट के द्वारा बताया कि 2011 के विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ी बिना कुछ खाए ही मैदान में मैच खेलने उतरे थे।

टीम इंडिया को मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलना था जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी मैच देखने पहुंचे थे। वीआईपी की मौजूदगी की वजह से हर जगह सेना के जवान, SPG, NSG और सुरक्षाकर्मी लगे थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से टीम इंडिया की बस समय से स्टेडियम नहीं पहुंच पाई जिसकी वजह से टीम इंडिया लंच नहीं कर पाई। वहीं मैच का समय होने की वजह से सभी खिलाड़ियों ने बिना कुछ खाए ही मैदान में उतरने का फैसला किया लेकिन मैं तुरंत भागकर वीआईपी इलाके की तरफ जाकर जो भी फल मिले उन्हें ले आया और खिलाड़ियों में बांट दिया।'

हम आपको बता दे की इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया था जिसमें सचिन तेंदुलकर को उनकी 85 रन की शानदार पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था।

उस समय टीम इंडिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता बिस्वाल थे जब टीम इंडिया ने धोनी की अगुआई में टी-20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा बिस्वाल ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

ये भी पढ़े : गार्ड ने छह साल की बच्ची की हत्या कर लाश के साथ किया सेक्स, और फिर...
ये भी पढ़े : यह डॉक्टर करवाता है गर्भवती महिलाओं से "डांस".. लेकिन क्यों ? जानिए
ये भी पढ़े : एक बार में 100 बच्चों को जन्म देता है 'बिच्छू'.. डंक होता है बेहद दर्दनाक !
ये भी पढ़े : मुर्गे की टांग खाने के शौकीन जान लें ये बात, नहीं तो...!



Herald