खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए सभी टीमें जबरदस्त तैयारियों में लगी हुई है। इस विश्व कप का आगज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को खेले जाने वाले मैच से शुरू होगा। इस बार विश्व कप विजेता टीम को पहली बार सबसे बड़ी प्राइज मनी मिलने जा रही है।
इस वर्ल्ड कप में इन 3 स्पिन गेंदबाजों की उंगलियों पर नाचेंगे सभी बल्लेबाज
46 दिनों तक चलने वाले इस मुकाबले के फाइनल में जीतने वाली टीम को 28 करोड़ तो हारने वाली टीम को 14 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। इसके साथ सेमीफाइनल में हार झेलने वाली हर टीम को 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि दि जाएगी तो लीग राउंड के मैच को जीतने वाली हर टीम को 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
पाकिस्तान के 4 खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में अपने देश की टीम को हराने के लिए हुए तैयार
इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट में केवल 10 टीमें ही भाग लेगी। इस विश्व कप में भारत,ऑस्ट्रेलिया,पाकिस्तान और इंग्लैंड को खिताब का ज्यादा दावेदार बताया जा रहा है।
विश्व कप में भारत की जीत और हार को तय करेंगे ये 7 खिलाड़ी
Herald