खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के पहला क्वालीफायर का मैच आज शाम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी तो दूसरी तफर मैच हारने वाली टीम के पास फाइनल में जाने के लिए दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम से मैच खेलना होगा। इस मैदान पर मुबंई का पलड़ा भारी रहा है और इसी वहज से उसके जीतने के आसार ज्यादा नजर आ रहा हैं।दोनों ही टीमों इस मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगी।
मुंबई की सलामी जोड़ी के साथउसकी गेंदबाजी भी जबरदस्त लय में दिख रही और रोहित इस मौके का फायदा उठाकर चौथी बार यह खिताब अपनी टीम के नाम करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ चेन्नई को कप्तान धोनी के भरोसे जीत की उम्मीद है क्योंकि उनका प्रदर्शन मैच के परिणाम को तय करता है। मुंबई और चेन्नई दोनों 3-3 बार चैम्पियन बन चुकह हैं और चौथी बार चैम्पियन बनने का प्रयास करेगी।
IPL 2019: प्लेऑफ में इन चार टीमों के बीच होगा जबरदस्त घमासान
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुइस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनघन और जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा।
Herald