खेल डेस्क।विश्व कप से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण रूक गया है।बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने 2 गेंद खेलकर 4 रन बनाकर दोनों बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है। भारत को पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज पहले अभ्यास मैच में इतना खराब प्रदर्शन किया की टीम को 100 रनों के पार भी नहीं पहुंचा सकें। इस मैच में विजय शंकर और केदार दोनों फिट है और बल्लेबाज करने के लिए मैदान में उतर सकते हैं। खबर मिलने तक बारिश रूक गई है और मैच शुरू हो गया है।
विश्व कप से पहले भारतीय टीम को जीतना होगा ये अंतिम मैच
टीमें इस प्रकार हैं -
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन,केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी
महिलाओं पर छाया वर्ल्ड कप जादू , जानिए इसकी वजह
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन,लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल.
Herald