Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 मुंबई लीग मंगलवार से

मुंबई
टी20 मुंबई लीग के दूसरे टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार से यहां वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बेटा और बायें हाथ का तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी इस टूर्नामेंट में कई बड़े नामों के साथ खेलता नजर आएगा। अर्जुन आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब की ओर से खेलेंगे जिन्होंने उन्हें खिलाड़यिों की नीलामी में पांच लाख रुपये में खरीदा। मुंबई की रणजी टीम के नियमित सदस्य श्रेयस अय्यर (नमो बां्रदा ब्लास्टर्स), सूर्य कुमार यादव, आकाश पार्कर (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट), शिवम दुबे, सिद्धेश लाड (शिवाजी पार्क लायंस) और पृथ्वी साव (नार्थ मुंबई पैंथर्स) भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे। जय बिस्टा, धुरमिल मातकर (सोबो सुपरसोनिक्स), शुभम रंजने, तुषार देशपांडे (आर्क्स अंधेरी), एकनाथ केरकर (नमो बांद्रा ब्लास्टर्स) के अलावा आदित्य तारे, सरफराज खान (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब) जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।