Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या विश्व कप में रोहित शर्मा तोड़ देंगे गांगुली का ये 20 साल पुराना रिकॉर्ड?

खेल डेस्क। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अभी तक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। इन्हीं नाम वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

आज भी भारत के नाम दर्ज है विश्व कप के ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज के अब विश्व कप में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका है। गांगुली के नाम विश्व कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व कप्तान गांगुली ने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। इसके बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज गांगुली का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है।

विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का ये विश्व रिकॉर्ड

हालांकि 2011 विश्व कप में वीरेन्द्र सहवाग के पास गांगुली का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका आया था, लेकिन वह बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 175 रन पर ही आउट हो गए थे।

इंग्लैंड में 30 मई से विश्व कप शुरू हो रहा है। इस बार यहां की पिचों को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताया जा रहा है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस विश्व कप में एक पारी में 500 का स्कोर भी बन सकता है।

ऐसे में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से गांगुली का ये रिकॉर्ड तोडऩे की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही इस विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन के बल्ले से भी बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।