खेल डेस्क।पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने देश के साथ दुनिया भर से इतना बड़ा झूठ बोला की लोग आज उनका सच जानकर हैरान हो गए है। हाल ही में अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में अपनी उम्र को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। अफरीदी ने आत्मकथा ;गेम चेंजर में लिखा, कि मेरी उम्र को कम बताया गया था। उनका जन्म 1975 में हुआ था और आधिकारिक आंकड़ों में उनका जन्म 1980 में बताया गया है।
IPL-12: आज प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स से भिड़ेगी मुंबई
अफरीदी की बात सही है तो 1996 में नैरोबी में जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 37 गेंदों में शतक जड़ा था तो वह 16 साल के नहीं थे। अफरीदी के इस खुलासे के बाद ICC उनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठा सकता है। आफरीदी 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी उम्र को लेकर यह खुलासा करना बहुत ज्यादा हैरान करने वाला है।
आफरीदी ने इतने सालों बाद अपनी उम्र को लेकर जो खुलासा किया है उसको लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है की अब जाकर उन्होंने यह सच क्यो बताया है।
सुपर ओवर में मिली जीत से मुंबई ने किया प्लेऑफ में प्रवेश
वनडे इंटरनेशनल: सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1. शाहिद अफरीदी (पाक): 16 साल 217 दिन (विरुद्ध श्रीलंका, 1996)
2. उस्मान गनी (अफगानिस्तान): 17 साल 242 दिन (विरुद्ध जिम्बाब्वे, 2014)
3. इमरान नजीर (पाक): 18 साल 121 दिन (विरुद्ध जिम्बाब्वे, 2000)
Herald