Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 वर्ल्ड कप की 24 कमेंटेटरों की लिस्ट इन तीन भारतीयों को मिली जगह

खेल डेस्क।इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले 12वें वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 24 कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई ऐसे खिलाड़ी है जो अपने टिमों को विश्व कप का खिताब जीता चुके हैं। आईसीसी ने अपनी ब्रॉडकास्ट रणनीति को भी तैयार कर लिया है। इस लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें सौरव गांगुली, संजय मांजरेकर और हर्ष भोगले का नाम है।

विश्व कप से पहले अपनी प​त्नी के साथ समय बिता रहे हैं विराट कोहली, देखें तस्वीरें

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 5वां खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क इस बार कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ माइकल स्लेटर,मार्क निकोलस, नासिर हुसैन, इयान बिशप, मेल जोंस, पोमी मबांग्वा, कुमार संगकारा, रमीज राजा, साइमन डूल, संजय मांजरेकर, अतहर अली खान, शॉन पोलॉक, ईशा गुहा, इयान वार्ड, माइक आथर्टन , एलिसन मिशेल, माइकल होल्डिंग, इयान स्मिथ, ब्रेंडन मैक्कलम, ग्रीम स्मिथ और वसीम अकरम जैसे खिलाड़ी विश्व कप में कमेंटेटर्स की भुमिका में नजर आएंगे।

पाकिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने तोड़ दिया कपिल देव का ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप- 2019 में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल

पहला मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साउथेम्प्टन - 5 जून
दूसरा मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल - 9 जून
तीसरा मैच बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून
चौथा मैच बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून
पांचवा मैच भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून

छठा मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून
सातवां मैच भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून
आठवां मैच भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई
अंतिम मैच भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई

वर्ल्ड कप में सचिन के इन तीन रिकॉर्ड्स को तोड़ना आसान काम नहीं



Herald