खेल डेस्क। कप्तान सरफराज अहमद (97) और बाबर आजम (80 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद पाकिस्तान को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 54 रन से हार का सामना करना पड़ा।
जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे युवराज सिंह! बीसीसीआई से कर डाली ये मांग
इंग्लैंड ने जो रूट (84) और कप्तान इयोन मोर्गन (76) के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 351 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में क्रिस वोक्स (54 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टीम 46.5 ओवर में 297 रन ही बना सकी।
विश्वकप: वेस्टइंडीज के इन खिलाडिय़ों में शामिल हुए ब्रावो और पोलार्ड
इस मुकाबले में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82 रन पर चार विकेट लिए। हालांकि इस दौरान उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के लगातार तीन मैचों में 80 या उससे अधिक रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
इस मुकाबले से पहले इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले दो मैचों में 83 और 80 रन खर्च किए हैं। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर लिया है।