Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुणे प्राइड ने हरियाणा हीरोज को 43-34 से हराया

पुणे
कप्तान अब्दुल शेख के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत पुणे प्राइड ने हरियाणा हीरोज को पारले-जी इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग के उद्घाटन मुकाबले में सोमवार को 43-34 से हरा दिया। बालेवाड़ी के शिव छत्रपति स्पोटर्््स काम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान पुणे की जीत में रेडर अब्दुल शेख ने अकेले 18 अंक जुटाकर जबरदस्त योगदान दिया। अब्दुल शेख को स्टार आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।