Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमसी मेरीकाम को इंडिया ओपन में नये 51 किलोवर्ग में अच्छे प्रदर्शन का यकीन

गुवाहाटी
नये 51 किलोवर्ग में पहले प्रतिस्पर्धी मुकाबले के लिये तैयारी कर रही छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मेरीकाम ने शनिवार को कहा कि उन्हें सोमवार से यहां शुरू हो रहे इंडिया ओपन में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है । शनिवार को यहां पहुंची मेरीकाम ने पांच दिवसीय टूर्नामेंट से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर अभ्यास किया । उन्होंने कहा कि मुझसे अपेक्षायें हैं । मैं अच्छा अभ्यास कर रही हूं और शत प्रतिशत दूंगी । बदलाव हमेशा अच्छा होता है । मैने 51 किलोवर्ग में अभ्यास किया है और मेरा आत्मविश्वास बढा हुआ है । ओलंपिक खेलों में 48 किलोवर्ग नहीं है लिहाजा मेरीकाम को अगले साल तोक्यो ओलंपिक खेलने के लिये 51 किलो में भाग लेना होगा । मेरीकाम भारतीय टीम की अगुवाई करेगी जबकि टूर्नामेंट में कई अनुभवी विदेशी मुक्केबाज भी भाग ले रहे हैं । मेरीकाम के अलावा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल भी 49 की बजाय 52 किलोवर्ग में भाग लेंगे ।