Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्लोवाकिया ने अभ्यास मैच में ब्रिटेन को 6-1 से हराया

ब्राटिस्लावा
मेजबान स्लोवाकिया ने आईआईएचएफ आईस हॉकी विश्व चैंपियनशिप से पहले खेले गए अभ्यास मैच में ब्रिटेन को 6-1 से हरा दिया। दोनों टीमें विश्व चैंपियनशिप में ग्रुप ए में है। मेजबान स्लोवाकिया ने पहले हॉफ में ही बढ़त हासिल कर ली थी। स्लोवाकिया की ओर से पहला गोल तोमस जीगो ने किया। इसके बाद तोमस तातर ने टीम के लिए दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि ब्रिटेन की ओर से रॉबर्ट फरमर ने शानदार गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। लेकिन मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चार गोल और कर दिए जिससे स्लोवाकिया का स्कोर 6-2 हो गया। मैच के आखिरी मिनट तक ब्रिटेन की तरफ से कोई गोल नहीं होने के कारण स्लोवाकिया ने ब्रिटेन को 6-2 से पराजित कर दिया।