खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के ठीक बाद वेस्टइंडीज का लम्बा दौरा करेगी। टीम इंडिया का यह विदेशी दौरा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील के बाद दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
आज चेन्नई की ओर से खेल सकते हैं ये दो दिग्गज, धोनी पर संशय बरकरार
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई की अपील को स्वीकार करते हुए इस दौरे को दो सप्ताह बाद आयोजित करने पर अपनी स्वीकृति दे दी है। एक खेल वेबसाइट के अनुसार, टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा अब अगस्त के पहले सप्ताह में कराया जा सकता है। पहले ये दौरा 13 मई से तय था। वेस्टइंडीज के इस दौरे पर टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
बारिश ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का सपना, हैट्रिक के साथ गोपाल ने बनाया ये रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से दौरे में तीन अभ्यास मैच भी शामिल करने की अपील की है। भारतीय टीम के दौरे में बदलाव करने के बाद अब सीडब्ल्यूआई को कैरेबियन प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा। कैरेबियन प्रीमियर लीग 21 अगस्त से शुरू होनी थी।
आईपीएल के बाद इस टी-20 क्रिकेट लीग में खेलेंगे दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर
भारतीय खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाएगी। विश्व कप 30 मई से शुरू होगा। इसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई होगा।