Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी पाकिस्तान, मैच को यादगार बनाना चाहेगा ये बल्लेबाज

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप-2019 का दूसरा मैच आज दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ नाटिंघम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम में लगभग सभी अनुभवी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।

क्रिस गेल आज अपने करियर के अन्तिम विश्व कप के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनका लक्ष्य इस विश्व कप के पहले मैच को अपने प्रदर्शन से यादगार बनाने का होगा।वहीं पाकिस्तान अपने हार के क्रम को तोडऩा चाहेगा। पाकिस्तान ने अपने पिछले 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाए हैं।

टीमें:

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर, कप्तान), मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली और वहाब रियाज।

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नुर्स, शेल्डन कॉटरेल और ओशन थॉमस।