खेल डेस्क। आईसीसी विश्वकप शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हैं, उससे पहले मेजबान इंग्लैंड ने भारत का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट में चौथी बार 340 या इससे ज्यादा का स्कोर हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।
क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने से पहले ही द्रविड़ ने भारतीय गेंदबाजों के लिए बोल दी यह बड़ी बात, जिसके चलते...इस मामले में उसने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत तीन बार इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दो और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड ने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।
जैसन रॉय (114) के शानदार शतक और बेन स्टोक्स के नाबाद 71 रन की सहायता से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चौथे वनडे में तीन विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाई।
कुलदीप यादव ने धोनी को नहीं, इन्हें दिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के 115 रनों की सहायता से 50 ओवरों में सात विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में सात विकेट पर 341 रन बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले तीसरे एकदिवसीय मैच में भी मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के 359 रन के मजबूत लक्ष्य को केवल 44.5 ओवर में ही चार विकेट पर ही हासिल कर लिया था।