Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और पंत बने इस कम्पनी के ब्रांड दूत 

खेल डेस्क। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले विराट कोहली और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है।

विश्व कप में इस दिग्गज बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

हिमालया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले ऋषभ पंत के साथ मेंस फेसकेयर रेंज के प्रचार के लिए करार किया।दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत इसके प्रचार में लुकिंग गुड एंड लविंग इट कहते हुए दिखाई देंगे।

टूट गया कपिल देव का 1983 विश्व कप में बनाया गया ये विश्व रिकॉर्ड

इस करार के बारे में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैं टीम हिमालया का हिस्सा बनकर बहुत प्रसन्न हूं। वहीं ऋषभ पंत ने भी हिमालया से जुडऩे पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पिछले कई साल से लोगों को खुश और स्वस्थ रखने में प्रयासरत है। गौरतलब है कि पंत को इंग्लैंड में इस महीने शुरू होने वाले विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ये चार क्रिकेटर दो टीमों की ओर से खेल चुके हैं विश्व कप, एक नाम जानकार चौंक जाएंगे आप