Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में वेस्टइंडीज के उप कप्तान होंगे गेल

जमैका
आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। विश्व कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की तैयारी कर रहे गेल बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में 500 के करीब रन बनाए। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी काफी अच्छी फार्म में थे जहां उन्होंने पांच मैचों की श्रृंखला में दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े। सोमवार को जेसन होल्डर की अगुआई वाली टीम का उप कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद गेल ने कहा कि किसी भी प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से सम्मान की बात रही है और मेरे लिए यह विश्व कप विशेष है। गेल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2010 में टीम का नेतृत्व किया था। यह भी घोषणा की गई कि शाई होप आयरलैंड में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के उप कप्तान होंगे। श्रृंखला की तीसरी टीम बांग्लादेश है।