Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली-हैदराबाद मैच में इन खिलाडिय़ों पर होगी सभी की नजरें, ये हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज विशाखापत्तनम में आईपीएल-12 के एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाने का होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम की आईपीएल-12 से विदाई हो जाएगी।

शाई होप ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, इसका टूटना है लगभग असंभव

इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केन विलियमसन और खलील अहमद पर सभी की नजरें होंगी। इस सभी खिलाडिय़ों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत इस मुकाबले में बड़ी पारी खेल ओरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगे। शिखर धवन 486 रन, श्रेयस अय्यर 446 रन और ऋषभ पंत 401 रन बना चुके हैं।

मुम्बई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल फाइनल में, टीम के नाम दर्ज हुए ये खास रिकॉर्ड

वहीं मैच में दोनों ही टीमों को अपने विदेशी खिलाडिय़ों की कमी खेलेगी। अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (692) के पास ओरेंज कैप है। वहीं सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबाडा (25) हैं। ये दोनों क्रिकेट स्वदेश लौट चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, कॉलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा और ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम: ऋद्धिमान साहा, मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, केन विलियम्सन (कप्तान), विजय शंकर, युसूफ पठान/ अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और बेसिल थंपी।