Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नीरज चोपड़ा की कोहनी की हुई सर्जरी

मुंबई
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की कोहनी की सर्जरी हुई है जिससे उनका दोहा में 27 सितम्बर से छह अक्टूबर तक होने वाली आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेना संदिग्ध हो गया है। नीरज ने अपनी सर्जरी की जानकारी देते हुए ट््िवटर पर लिखा-  कि मुंबई में डॉ दिनशॉ पार्दीवाला ने मेरी कोहनी की सर्जरी की और मुझे पूरी तरह ठीक होने और भाला फेंकने में कुछ महीने का रिहैबिलिटेशन लगेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं ईश्वर के आशीर्वाद से मजबूती के साथ वापसी कर पाऊंगा। विश्व के पांचवें नंबर के भाला फेंक एथलीट को अप्रैल में एनआईएस पटियाला में अभ्यास के दौरान दर्द महसूस हुआ था। वह अगले साल ओलम्पिक में एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद हैं। पानीपत के 21 वर्षीय नीरज ने पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।