Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को मिले ये दो अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार, इन भारतीय क्रिकेटरों का भी रहा जलवा

खेल डेस्क। भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंचा सके हो, लेकिन उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों में अपनी बादशाहत साबित की है।

आंद्रे रसेल ने जीते आईपीएल-12 के ये पुरस्कार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सिएट क्रिकेट रेटिंग इंटरनेशनल अवॉड्र्स में वर्ष का इंटरनेशनल क्रिकेटर और बल्लेबाज घोषित किया गया। उन्हें ये अवॉड्र्स 2018-19 के प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं।

धोनी के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये कीर्तिमान, इस विकेटकीपर का तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव भी पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे हैं। बुमराह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, पुजारा को टेस्ट क्रिकेटर, रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेटर और कुलदीप यादव को वर्ष में अभूतपूर्व प्रदर्शन का पुरस्कार दिया गया।

आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर

इन पुरस्कारों में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इसके साथ ही 1983 की भारत की विश्व कप जीत के नायक मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।