खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले ही भारतीय टीम की परेशानियां बढ़ गई है। भारतीय टीम विश्व कप से पहले अपना पहला अभ्यास मैच आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले विजय शंकर के चोटिल होने की खबरे आ रही है और इसके कारण टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी रहेगा अपनी पत्नी के साथ
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की कल शंकर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे और तभी खलील अहमद की बाउंसर पर पुल करने के दौरान उनकी गेंद उनके हाथ में लगी है। इस चोट के बाद शंकर मैदान से लोट गए जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है की उनको चोट लगी है।
ICC World Cup 2019: 'विराट सेना' के 3 ट्रंपकार्ड टीम इंडिया को दिलाएंगे तीसरा खिताब
शंकर की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है और अगर आज के मैच में शंकर मैदान पर नहीं उतरते है तो पता चल जाएगा की वह चोटिल है या नहीं। शंकर को नंबर 4 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है और वह चोटिल होते है तो भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं होगा।
Election Results 2019: राजनीति की पिच पर इन खिलाड़ियों को मिली जीत तो इनकी हुई हार
Herald