Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर ओवर में मिली जीत से मुंबई ने किया प्लेऑफ में प्रवेश

खेल डेस्क।मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 12वें सीजन का 51वां मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ और मैच का नतीजा सुपर ओवर से तया हुआ। इस मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 163 रनों का लक्ष्य दिया तो हैदराबाद की टीम ने भी 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। इसके बाद फैसला सुपर ओवर से तय हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने एक ओवर में कुल 8 रन बनाए और इसके जवाब में मुंबई ने तीन गेंद में 9 रन बनाकर मैच को जीत लिया।


इस जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में प्रवेश करने के सा​थ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस सीजन की तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और चौथे टीम का इंतजार हो रहा है। प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम के बारे में अभी किसी प्रकार की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती,क्योंकि हर मैच के साथ अंक तालिका में बहुत ज्यादा बदलाव हो रहा है।

कल के मैच में हैदराबाद के लिए मनीष पांडे और मोहम्मद नबी ने छठे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी करके मैच को रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। अंतिम ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और पहली गेंद पर नबी ने एक छक्का मारा तो मैच हैदराबाद के पाले में नजर आने लग गया था। इसके बाद चौथी गेंद पर नबी का विकेट जाते ही मैच मुंबई की झोली में आया और अंतिम गेंद पर मनीष ने छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर के लिए भेज दिया। इस सीजन का यह पहला मैच है जिसका नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ है। हैदराबाद को मैच सबसे ज्यादा डेविड वार्नर की कमी खली और इसके कारण टीम को हार का सामना भी करना पड़ गया है।



Herald