Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर्बिया के मिहलोविच बने भारतीय वॉलीबाल कोच

नयी दिल्ली
भारतीय वॉलीबाल महासंघ ने सर्बिया के ड्रैगन मिहलोविच को भारतीय पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया है। भारतीय वॉलीबाल महासंघ के महासचिव रामअवतार जाखड़ ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मिहलोविच के साथ प्रेमिस्लाव ग़स्ज़योस्की फिजियो ट्रेनर और व्लादिमीर राडोसेविच फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के रूप में जुड़ेंगे। ये तीनों सीनियर टीम के साथ-साथ पुरुष अंडर-23 टीम और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अन्य जूनियर टीमों के साथ भी काम करेंगे। इन तीनों की नियुक्ति पांच महीनों के लिए है और ये टीम को इस वर्ष सितम्बर में ईरान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए तैयार करेंगे। मिहलोविच के पास कोच के रूप में 25 साल का अनुभव है।