Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने से निराश अश्विन अब इंग्लैंड में खेलेंगे इस टीम की ओर से 

खेल डेस्क। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल नहीं रहे। भारत का ये दिग्गज गेंदबाज अब काउंटी क्रिकेट में नॉटिघमशायर की तरफ से सत्र के दूसरे हाफ में खेलता हुआ दिखाई देगा।

ये हैं इस विश्व कप के पांच सबसे अनुभवी खिलाड़ी, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

अश्विन काउंटी क्रिकेट के दूसरे हाफ में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिनसन का स्थान लेंगे। भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन जून के अंत तक नॉटिघमशायर क्लब से जुड़ेंगे। इस दौरान टीम इंडिया इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में हिस्सा ले रही होगी।

विराट कोहली ने इन्हें बताया टीम के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़

बताया जा रहा है कि रविचन्द्रन अश्विन एसेक्स के खिलाफ 30 जून से होने वाले मुकाबले में नॉटिघमशायर से जुड़ेंगे। इसके बाद वह इस टीम की ओर से समरसेट और सरे के खिलाफ मुकाबलों में भी खेलेंगे। इसके अलावा वह केंट, वारविकशायर और सरे के खिलाफ मैच भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए अनदेखी करते हुए स्पिन गेंदबाज के रूप में यजुवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा का चयन किया गया है।