इंटरनेट डेस्क। 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईसीसी वनडे विश्वकप शुरू होने जा रहा है। वनडे विश्वकप की शुरूआत में अब मात्र 12 दिन का समय शेष रहा है और ऐसे में क्रिकेट की दीवानगी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। वैसे इस विश्वकप के लिए भारत, आस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
कुलदीप यादव ने धोनी को नहीं, इन्हें दिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय
इधर विश्वकप शुरू होेने के पहले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने कहा कि विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को विश्व कप में बीच के ओवरों में अच्छी मदद मिलेगी।
द्रविड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, पिछले साल के भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे की परिस्थितियों के अनुभव के आधार पर लगता है कि विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे। बड़े स्कोर वाले विश्व कप में बीच के ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी।
विश्व कप में बन सकते हैं एक पारी इतने रन, जानकार चौंक जाएंगे आप
हालांकि उन्होंने यह बात तो सही कही है की इस बार विश्वकप में बड़े स्कोर बनेंगे। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हाल ही खेली जा रही वनडे शृंखला में जिस प्रकार से रन बन रहे हैं उसे देखते हुए यहीं कहा जा सकता है की इस बार विश्वकप में टीमें बड़ा स्कोर बनाएंगी।