Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमित मिश्रा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं चाहेगा कोई भी इसे अपने नाम से जोडऩा

खेल डेस्क। भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर आईपीएल-12 के क्वालीफायर में जगह बना ली हो, लेकिन इस टीम के एक खिलाड़ी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम दर्ज नहीं करवाना चाहेगा।

प्ले ऑफ में जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली को लगे इतने साल

जी हां, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट होने वाले दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान इस प्रकार आउट हुए थे। उन्हें पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रांची में फील्डिंग में बाधा पहुंचाने कादोषी पाने के कारण अंपायर ने आउट करार दिया था।

दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेले मुकाबले में ये घटना मैच के अन्तिम ओवर में घटी। इस ओवर में खलील अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद अमित मिश्रा का बल्ला नहीं लगा। इसके बावजूद मिश्रा रन लेने के प्रयास में दौड़ पड़े। विकेटकीपर साहा ने गेंद बल्लेबाजी वाले छोर के स्टंप्स पर मारा, लेकिन वह स्टंप्स को छुए बिना ही निकल गई। ऐसे में तेज गेेंदबाज खलील ने गेंद पकडक़र दूसरे छोर के विकटों पर निशाना लगाया।

प्ले ऑफ में जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली को लगे इतने साल

इस दौरान अमित मिश्रा ने अचानक अपनी दिशा बदलकर विकेटों के बीच आने का प्रयास किया। इसके बाद खलील ने कप्तान केन विलियम्सन से डीआरएस लेने को कहा। इसके बाद तीसरे अंपायर ने अमित मिश्रा को फील्डिंग में बाधा पहुंचाने का दोषी पाते हुए आउट करार दे दिया।

शाई होप ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, इसका टूटना है लगभग असंभव

इस मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को दो विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ में जीत दर्ज की।