इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है तो साथ ही टीमे भी यहां पहुंच चुकी है और अभ्यास मैच भी शुरू हो गए है। इधर विराट कोहली पहले ही कह चुके है की इंग्लैंड विश्वकप का प्रबल दावेदार है।
भारतीय कप्तान विराट ने इस टीम को बताया विश्वकप का प्रबल दावेदार, खुद की टीम को लेकर कही ये बात
लेकिन इधर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है की इस विश्वकप का प्रबल दावेदार भारत है। उनका कहना है की संतुलित गेंदबाजी आक्रमण वाली टीमें आगामी विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार हैं और इसमें भारत की विविधता उसे खिताब का मजबूत दावेदार बनाती है।
विश्व कप शुरू होने से पहले ही इस भारतीय बल्लेबाज ने लगा दिया शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे क्रिकेटर
चैपल ने कहा कि आधुनिक आक्रामक बल्लेबाजी शैली के बावजूद जो टीमें लगातार विकेट हासिल करती हैं विशेषकर मध्य ओवरों में, उनके खिताब जीतने की संभावना अधिक होगी। उन्होंने कहा, इस विश्व कप में विकेट हासिल करने की क्षमता इग्लैंड, भारत और आस्ट्रेलिया के पास हैं। ऐसे में भारत भी विश्व कप का प्रबल दावेदार है।