Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के विज्ञापन का मजाक उड़ाने के लिये हाज की आलोचना

नयी दिल्ली
भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर ंिखचाई करने वाले आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है । कोहली को पंत एक कंपनी के लिये पुरूष कास्मेटिक्स उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं । हाज ने इस वीडियो पर कहा कि हैरान हूं कि लोग पैसों के लिये क्या क्या करते हैं । कोहली के प्रशंसकों को किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच का यह बयान नागवार गुजरा । उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में आस्ट्रेलियाई टीम के गेंद से छेड़खानी विवाद की याद दिलाई। हाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं। इतने नकारात्मक की गिलासा आधा खाली ही देखते हैं । मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था । अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।