खेल डेस्क। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और इसके लिए सभी टीमें जबरदस्त तैयारियों में लगी हुई है। अगर वनडे क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड की बात करें तो एक दो खिलाड़ियों का नाम सबसे ज्यादा आता है और उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रखें है। वर्ल्ड कप से पहले इन दिनों भारत में आईपीएल खेला जा रहा है और इसमें कुछ खिलाड़ी इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं की उनका विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन दिखने की बात कही जा रही है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और पॉलार्ड जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके बता दिया की उनका इस विश्व कप में प्रदर्शन बहुत ही शानदार होने वाला है।
विजय माल्या ने दुनिया के नंबर एक कप्तान को बताया कागजी शेर
इन दिनों वेस्टइंडीज बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच त्रिकोणीय श्रंखला खेली जा रही है और इस सीरीज में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शाई होप ने एक एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक क्रिकेट इतिहास में कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया है। इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद होप दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं जिसने ऐसा कारनामा करके दिखाया है। होप ने ओपनिंग करते हुए लगातार चार मैचों में शतक बनाकर अपने नाम यह नया रिकॉर्ड बनाया है।
IPL 2019: प्लेऑफ में इन चार टीमों के बीच होगा जबरदस्त घमासान
इस श्रंखला के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ होप ने 170 रनों की पारी खेली और इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार शतक लगाया है। इससे पहले होप ने बंग्लादेश के ही खिलाफ 146* और 108* रनों की शतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज के पहले मैच में शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे ज्यादा 365 रनों की साझेदारी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।शाहिद अफरीदी ने 23 साल तक दिया क्रिकेट जगत को ये धोखा
Herald