Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को लेकर बोली ऐसी बड़ी बात जो अन्य खिलाड़ियों को भी लग सकती है...

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से सन्यास लिए हुए बड़ा समय गुजर गया है, लेकिन वो आज भी उतने ही एक्टिव जर आते है जितने पहले थे। उन्होंने हमेशा खेल को खेल भावना से खेला है और वो ऐसी सीख कई खिलाड़ियों को भी देते है।

इयान चैपल ने विश्वकप की शुरूआत से पहले ही भारतीय टीम के लिए बोल दी ऐसी बात जिसे सुन खिलाड़ियों का बढ़ सकता है...

हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी कहा की मैंने अपने कैरियर में कभी शार्टकट नहीं लेने की अपने पिता की सलाह पर हमेशा अमल किया और अब यही सलाह उन्होंने अपने बेटे को दी है।

आपकों बता दें की सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में टी20 मुंबई लीग खेला है जिसमें उन्होंनेअच्छा प्रदर्शन किया, अर्जुन को आकाश टाइगर मुंबई पश्चिम उपनगर टीम ने पांच लाख रूपये में खरीदा था।

भारतीय कप्तान विराट ने इस टीम को बताया विश्वकप का प्रबल दावेदार, खुद की टीम को लेकर कही ये बात

यहां मीडिया ने सचिन से पूछा की क्या वो अपने बेटे को दबाव का सामना करने के लिये कोई सीख देते हैं, इस पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, मैने कभी उस पर किसी चीज के लिये दबाव नहीं डाला। मैने उस पर क्रिकेट खेलने का दबाव नहीं बनाया। वह पहले फुटबाल खेलता था, फिर शतरंज और अब क्रिकेट खेलने लगा। उन्होंने कहा, मैने उससे यही कहा कि जीवन में जो भी करो, शार्टकट मत लेना। मेरे पिता ने भी मुझे यही कहा था और मैने अर्जुन से यही कहा।